UP IPS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन! 9 IPS अधिकारियों का हुआ फेरबदल, मिली नई जिम्मेदारी

UP IPS Transfer: इस तबादले को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को ज्यादा प्रभावी बनाने की दिशा में बेहद अहम कदम माना जा रहा है।

Update:2026-05-21 16:05 IST

UP IPS Transfer

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को अंदर से और भी मजबूती देने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के फेरबदल किए हैं। राज्य सरकार की तरफ से जारी किये गए आदेशानुसार कुल 9 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस तबादले को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को ज्यादा प्रभावी बनाने की दिशा में बेहद अहम कदम माना जा रहा है।

तबादला की लिस्ट में कौन-कौन ?

तबादला लिस्ट के मुताबिक, जय नारायण सिंह को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ से हटाकर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं ध्रुव कान्त ठाकुर को पुलिस महानिदेशक एवं महासमादेष्टा होमगार्ड के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके साथ ही उन्हें नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


वरिष्ठ IPS अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को CID और साइबर क्राइम के साथ अब यूपी-112 लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सरकार के इस निर्णय को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

इसके साथ ही आलोक सिंह को PAC मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विशेष सुरक्षा बल (SSF) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अनुपम कुलश्रेष्ठ को कानपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

ए. सतीश गणेश को यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय के साथ अपराध शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं डॉ. आर. के. स्वर्णकार को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार ने एस. के. भगत को आगरा जोन का एडीजी नियुक्त किया है, जबकि गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ऐसा माना जा रहा है कि यह फेरबदल आने वाले प्रशासनिक चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Tags:    

Similar News