DA Hike in UP: योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों का बड़ा तोहफा, 2 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता
DA Hike in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने खों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।
DA Hike in UP
DA Hike in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब राज्य कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार के इस फैसले का लाभ करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को मिलेगा। लंबे समय से कर्मचारी संगठनों की ओर से डीए बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब सरकार के फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मई 2026 के वेतन के साथ लागू किया जाएगा। चूंकि मई महीने की सैलरी जून की शुरुआत में कर्मचारियों के खातों में आती है, इसलिए जून में मिलने वाले वेतन में इसका सीधा असर दिखाई देगा।
कर्मचारियों की सैलरी पहले की तुलना में अधिक होगी, वहीं पेंशनर्स की पेंशन में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सरकार ने यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए डीए बढ़ोतरी के बाद लिया है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से राज्य कर्मचारियों को महंगाई के बढ़ते बोझ से कुछ राहत मिलेगी। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती कीमतों के दौर में यह फैसला उनके लिए काफी मददगार साबित होगा।