Jalaun News : जालौन में तेज रफ्तार कार का कहर, कई बाइकें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Jalaun News : जालौन के चुर्खी रोड पर तेज रफ्तार कार ने कई बाइकों को रौंदा, हादसे में बड़ा नुकसान हुआ लेकिन जनहानि टल गई।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-21 15:00 IST

Jalaun Accident News

 Jalaun News :  नगर के चुर्खी रोड स्थित कैफे टाउन के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने जमकर तांडव देखने को मिला। रात करीब 10:30 बजे बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़ी तीन से चार मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे खड़ी बाइकों में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई बाइकें दूर तक उछल गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पूछताछ में कार चालक ने बताया कि वाहन की स्टेरिंग अचानक फेल हो गई थी, जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि पुलिस चालक के बयान की जांच कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Tags:    

Similar News