Jalaun News: सरकार की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर पात्र तक पहुंचे लाभ: प्रभारी मंत्री

Jalaun News: जालौन में प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पात्र व्यक्ति तक लाभ समय पर पहुंचे।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-20 17:23 IST

Jalaun News

Jalaun News: प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री तथा जनपद जालौन के प्रभारी मंत्री ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मंगलवार को विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।

प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना है। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना को जनआंदोलन के रूप में चलाने पर जोर देते हुए नगर निकायों में वार्डवार अभियान संचालित कर प्रत्येक वार्ड को संतृप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा खरीद केंद्रों पर पेयजल और छाया जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं पेंशन आवेदन मौके पर ही भरवाने के निर्देश दिए गए। फैमिली आईडी अभियान में विशेष कैंप लगाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर बल दिया गया। पीएम आवास योजना ग्रामीण में पात्रों के पारदर्शी चयन और आयुष्मान भारत योजना में त्वरित पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।विद्युत विभाग को शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए गए।बैठक में रमा निरंजन, राजेश कुमार पाण्डेय, विनय कुमार सिंह समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News