Jalaun News: जालौन आत्महत्या प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 23 मई तक साक्ष्य देने का मौका

Jalaun News: जालौन के कदौरा क्षेत्र में हुए आत्महत्या प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने 23 मई तक साक्ष्य और बयान देने का अवसर दिया है और जांच को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से पूरा करने की बात कही है।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-18 19:03 IST

Jalaun News

Jalaun News: जालौन के थाना कदौरा क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर निवासी लोकेन्द्र अहिरवार की आत्महत्या से जुड़े प्रकरण में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर इस मामले की जांच उप जिलाधिकारी उरई ज्योति सिंह को सौंपी गई है। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपील की है।

उरई सदर उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जा सके और पारदर्शी तरीके से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस प्रकरण से संबंधित कोई साक्ष्य, दस्तावेज, जानकारी अथवा बयान उपलब्ध हो, तो वह आगामी 23 मई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच कार्यालय उप जिलाधिकारी, उरई पहुंचकर अपना पक्ष रख सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रत्येक साक्ष्य एवं बयान का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करते हुए सत्य तथ्यों को सामने लाने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरी की जा सके। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की जाएगी।

Tags:    

Similar News