Jalaun News: मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना परमिट वाहनों पर एआरटीओ की सख्त कार्रवाई, कई वाहन सीज

Jalaun News: जालौन में एआरटीओ ने मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना परमिट और बिना फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज और चालान किया।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-15 18:59 IST

Jalaun News

Jalaun News: जनपद में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौराहों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रतिबंधित हॉर्न तथा बिना फिटनेस और परमिट के संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

शुक्रवार को प्रवर्तन अभियान में विशेष रूप से बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक्स की जांच की गई। जांच के दौरान चार दुपहिया वाहनों में कंपनी मानकों के विपरीत आफ्टर-मार्केट साइलेंसर लगे पाए गए, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई।इसके अलावा बिना फिटनेस और बिना परमिट के संचालित हो रहे स्कूली वाहनों की भी जांच की गई।

इस दौरान दो स्कूली वाहन बिना वैध परमिट के संचालित पाए गए, जिन्हें नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र उरई में चालान कर निरुद्ध किया गया।इसी क्रम में कालपी रोड स्थित आटा मंडी क्षेत्र में एक स्लीपर बस को परमिट शर्तों का उल्लंघन कर माल ढुलाई करते हुए पकड़ा गया। परिवहन विभाग ने बस के खिलाफ भी चालान और निरुद्ध करने की कार्रवाई की।एआरटीओ राजेश कुमार ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर और ध्वनि विस्तारक यंत्र न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।

Tags:    

Similar News