Jalaun News: AIMIM कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मंत्री नितेश राणे के बयान पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

Jalaun News: जालौन में AIMIM कार्यकर्ताओं ने मंत्री नितेश राणे के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-14 15:06 IST

Jalaun News(Photo-Social Media)

Jalaun News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर कथित टिप्पणी को लेकर किया गया। जिलाध्यक्ष रईस मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विवादित टिप्पणी पर आक्रोश

AIMIM कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंत्री नितेश राणे ने असदुद्दीन ओवैसी की तुलना आतंकी संगठन अलकायदा और ओसामा बिन लादेन से की, जिससे मुस्लिम समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कार्रवाई की मांग

AIMIM नेताओं ने मंत्री को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे मामले को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।

Tags:    

Similar News