Jalaun News: तालाब में डूबने से इंटर के छात्र की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम
Jalaun News : इंदौर के टिगरिया बादशाह तालाब में नहाते समय इंटर के छात्र की डूबकर मौत, शव गांव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम और पूरे इलाके में शोक फैल गया
Jalaun News Inter student drowned in Pond
Jalaun News: उत्तर परेश के जालौन जनपद के सुरपतिपुरा गांव निवासी इंटर के छात्र की इंदौर स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद दो दिनी की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को शव को बाहर निकाला गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरपतिपुरा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन सिंह परिवार के साथ इंदौर में रहकर सब्जी का कारोबार करते हैं। उनका पुत्र कृष्णा सिंह इंटर का छात्र था।
बताया जा रहा है कि रविवार को कृष्णा अपने दोस्तों के साथ इंदौर के टिगरिया बादशाह तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। कृष्णा ने बचाने के लिए शोर मचाया तो साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया।वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
देर रात तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को दोबारा शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान गोताखोरों ने शाम को कृष्णा का शव तालाब से बाहर निकाला। शाम जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे की मौत से पिता जितेंद्र सिंह, मां सरला देवी, ताऊ गजराज सिंह, ताई गुड्डी देवी और बहन सोम्या का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।