Jalaun News: खाली मकान में लाखों की चोरी, वकील के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन में खाली मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-18 14:30 IST

Jalaun News

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के कस्बा स्थित मोहल्ला नया रावतान में चोरों ने खाली मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। जिसके बाद इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला नया रावतान निवासी अधिवक्ता सुधाकर सिंह सेंगर अपने गांव मढ़ोरा मूंग की फसल कटवाने गए हुए थे। इसी दौरान घर सूना पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी के लॉक तोड़ दिए और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं सोमवार की सुबह जब अधिवक्ता अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से जिंदल कंपनी का एक सब्बल भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने उसी की मदद से ताला और अलमारी तोड़ी गई। जिसके बाद अब पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के समीप स्थित नया रावतान मोहल्ले की बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News