Jalaun News : जालौन मेडिकल कॉलेज बवाल में बड़ा एक्शन, 30-40 डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज

Jalaun News : जालौन मेडिकल कॉलेज बवाल में डॉक्टर आराध्य नगाइच समेत 30-40 डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज, मारपीट और अभद्रता के आरोप।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-21 10:05 IST

Jalaun Medical College Violence

Jalaun News : जालौन उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में हुए हाईवोल्टेज बवाल के मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर आराध्य नगाइच समेत 30 से 40 अज्ञात जूनियर और सीनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।बता दे बीते दिनों मेडिकल कॉलेज में हुए डॉक्टर द्वारा मरीज की पिटाई पर व्यापारियों का आक्रोश सड़क पर दिखाई देने के बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर वह साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वही पीड़ित ब्रजकिशोर गुप्ता ने  बताया कि वह अपनी बेटी स्मृति गुप्ता का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान पर्चा बनाने में हो रही देरी को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई, जिस पर वहां मौजूद डॉक्टर आराध्य नगाइच ने कथित रूप से धक्का देकर उन्हें गिरा दिया।

परिजनों के अनुसार जब बेटे गोपाल गुप्ता ने विरोध किया तो मामला अचानक उग्र हो गया। आरोप है कि कई जूनियर और सीनियर डॉक्टर एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे और फिर कुर्सियों व डंडों से हमला कर दिया। घटना में गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भी उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना के बाद व्यापारियों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया था। शहर में विरोध प्रदर्शन और बाजार बंद कर कार्रवाई की मांग उठाई वही हाल टी की नजाकत भागते हुए पुलिस अधीक्षक में मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना स्थापित कराया कोई देर रात कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर वासुदेव उनके साथी जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू करती है

Tags:    

Similar News