Jalaun News: जालौन दो दिन से लापता किसान का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

Jalaun News: जालौन के रेंढर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता किसान का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-21 15:15 IST

 जालौन दो दिन से लापता किसान का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन के रेंढर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता किसान का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दो से लापता थे किसान बलवीर सिंह

जानकारी के अनुसार रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर निवासी किसान बलवीर सिंह (40) दो दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार रात गांव के बाहर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने एक पेड़ पर रस्सी के सहारे शव लटकता देखा। पास जाकर पहचान करने पर शव बलवीर सिंह का निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

बलवीर सिंह ने ऐसा कदम क्यों उठाया 

सूचना मिलते ही रेंढर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बलवीर सिंह पहले भी कई बार बिना बताए घर से चले जाते थे। इस बार उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।

मृतक अपने पीछे पत्नी गायत्री, एक पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ गए हैं। किसान की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Tags:    

Similar News