Jalaun News: जालौन मेडिकल कॉलेज में बवाल के बाद डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज बेहाल

Jalaun Medical College News: जालौन मेडिकल कॉलेज बवाल के बाद डॉक्टरों की हड़ताल से इलाज व्यवस्था चरमराई, मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-21 11:29 IST

Jalaun Medical College News 

Jalaun News : उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार रात इलाज में देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा बवाल बन चुका है। तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट, हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पहले चरण में पुलिस ने व्यापारी और भाजपा नेता समेत कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिससे व्यापारी संगठनों में भारी नाराजगी फैल गई।बुधवार को गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटों तक रोड जाम रहा और डॉक्टरों पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग उठती रही। पूरे शहर में माहौल गरमाता गया और मेडिकल कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

काफी देर चले हाईवोल्टेज ड्रामे और प्रशासनिक बैठकों के बाद देर रात पुलिस ने डॉक्टर समेत 30 से 40 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जैसे ही मुकदमा दर्ज होने की जानकारी जूनियर डॉक्टरों को मिली, गुरुवार को कामकाज छोड़ हड़ताल शुरू कर दी।डॉक्टरों की हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज में इलाज व्यवस्था चरमराई नजर आई और दूर-दराज से आए मरीज भटकते रहे। इमरजेंसी सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है।पूरा मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता दिखाई दे रहा है। शहर में चर्चा इस बात की है कि इस टकराव में आखिर बाजी भाजपा नेताओं की भारी पड़ेगी या डॉक्टरों की। फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और हालात सामान्य कराने की कोशिश जारी है।

Tags:    

Similar News