Jalaun News : जालौन मेडिकल कॉलेज विवाद की जांच को डीएम सख्त, त्रिस्तरीय समिति गठित

Jalaun News : उरई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और तीमारदारों के विवाद के बाद डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-21 13:13 IST

 Jalaun News 

Jalaun News :  राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में चिकित्सकों और तीमारदारों के बीच हुए विवाद के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निष्पक्ष और गहन जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति गठित कर दी है। समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करेगी तथा सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी परीक्षण करेगी।गौरतलब है कि 18 मई 2026 की मध्य रात्रि करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सकों और तीमारदारों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया था। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति में अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन डॉ. पुनीत अवस्थी तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी को सदस्य नामित किया गया है। समिति विवाद के कारणों, संबंधित पक्षों की भूमिका, मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक पहलुओं की विस्तार से जांच करेगी।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन, सुरक्षा और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समिति को निर्देशित किया है कि जांच आख्या शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई को मेडिकल कॉलेज प्रकरण में निष्पक्ष जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News