गायब है… गायब है…पोस्टर से सपा का सरकार पर हमला, राम मंदिर के चंदे से EVM तक पर उठाए सवाल

Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने पोस्टर के जरिए भाजपा सरकार पर राम मंदिर चंदा, केदारनाथ सोना, EVM, NEET, स्वास्थ्य व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला।

Update:2026-08-08 19:20 IST

Samajwadi Party

Lucknow: समाजवादी पार्टी ने एक पोस्टर के जरिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। लखनऊ में लगाए गए इस पोस्टर में अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए हर मामले के साथ गायब है लिखा गया है। पोस्टर सामने आने के बाद राजधानी में सियासी हलचल तेज हो गई है।

पोस्टर में राम मंदिर के चंदे को लेकर 200 करोड़ रुपये गायब होने का दावा किया गया है। वहीं, केदारनाथ से जुड़े मामले में 228 किलो सोना गायब होने का आरोप लगाया गया है। चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पोस्टर में चुनाव आयोग से EVM गायब होने की बात कही गई है। मीडिया को लेकर भी तंज कसते हुए मीडिया चैनलों से ईमानदारी गायबहोने का दावा किया गया है।


सपा के पोस्टर में एथेनॉल मिश्रण को लेकर भी सरकार को घेरा गया है। इसमें ‘एथेनॉल के नाम पर गाड़ियों का माइलेज गायब’ होने की बात लिखी गई है। वहीं, NEET को लेकर छात्रों का भविष्य गायब होने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर में कोयला मंत्रालय पर भी निशाना साधते हुए करोड़ों का कोयला गायब होने का दावा किया गया है।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी पोस्टर में सरकार पर कटाक्ष किया गया है। इसमें ‘देश की स्वास्थ्य व्यवस्था गायब’ होने की बात लिखी गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार के ‘विश्व गुरु’ के दावे पर भी सपा ने तंज कसा है और पोस्टर में ‘विश्व गुरु’ के गायब होने की बात कही गई है।

पोस्टर के सबसे नीचे बड़े अक्षरों में लिखा गया है...जनता जागी… सरकार भागी…’। सपा का यह पोस्टर राजनीतिक हमले के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन सकता है।

Tags:    

Similar News