Lucknow News: आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर CM योगी सख्त, राहत और मुआवजा कार्य तेज करने के निर्देश

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। सभी जिलों को राहत कार्य तेज करने और तत्काल मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए।

Update:2026-05-14 12:14 IST

Lucknow News(Photo-Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर संज्ञान लिया है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में जनहानि, पशुहानि, फसल नुकसान और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करने और पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा राशि बिना किसी देरी के जारी की जाए।

प्रदेश के बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई, उन्नाव समेत 19 जिलों में जनहानि, पशुहानि और फसल क्षति की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम के चलते कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों (DM) और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल सर्वे कर नुकसान का आकलन पूरा करें, ताकि संबंधित विभागों के समन्वय से राहत और मुआवजा कार्य तेजी से किए जा सकें।

राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

सीएम योगी ने सभी जिलों के डीएम को राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि मुआवजा वितरण, बचाव अभियान और अन्य राहत कार्यों की जानकारी नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपडेट की जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से हर तीन घंटे में स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

Tags:    

Similar News