Aditi Yadav on Prateek Yadav Death: आखिर ये चोट लगी कैसे? प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अखिलेश यादव की बेटी अदिति ने उठाए सवाल

Aditi Yadav on Prateek Yadav Post Mortem Report: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े किये है।

Update:2026-05-14 08:49 IST

Aditi Yadav on Prateek Yadav Post Mortem Report

Aditi Yadav on Prateek Yadav Post Mortem Report: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बीते बुधवार को निधन हो गया। गुरूवार सुबह गोमती तट पर स्थित भैंसाकुंड में प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार को अचानक तबियत खराब होने के बाद प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

प्रतीक यादव के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव के परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है। वहीं प्रतीक यादव के पार्थिक शरीर के अंतिम दर्षन के लिए घर पर लोगों का पहुंचना जारी है। इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने अपने चाचा प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर शोक जताया है। वहीं प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े किये है। अदिति यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अदिति यादव ने अपने पोस्ट प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का जिक्र करते हुए सवाल उठाए हैं। अदिति यादव ने लिखा कि उनके शरीर पर 6 जगह चोट के निशान मिले हैं। जिसमें कुछ चोटें मौत के एक दिन पहले की बतायी जा रही है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए लिखा कि आखिर ये चोट लगी कैसे और कौन इसकी वजह है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने लिखा कि प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें चौंकाने वाली चीजें बताई गई हैं। प्रतीक यादव की विस्तृत रिपोर्ट में चोटों का जिक्र किया गया है जो उनके मौत के पहले लगी हैं। जबकि उनकी मौत की वजह पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म बताया गया है।

अदिति यादव ने आगे लिखा कि प्रतीक यादव के शरीर पर 6 जगह चोट के निशान मिले हैं जिसमें 1, 2 और तीसरी चोट 5 से 7 दिन पुरानी हैए जबकि 4, 5 और छठी चोट, मौत से एक दिन पहले की बताई जा रही है। अदिति ने सवाल करते हुए लिखा कि आखिर ये चोट लगी कैसे? कौन है इसकी वजह ये बड़ा सवाल है? हालांकि डॉक्टर ने चोट को कारण नहीं बताया बल्कि उन्होंने पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म को ही कारण बताया है। अचानक से सब हुआ है।

Tags:    

Similar News