उद्यमी रत्न अवॉर्ड-पुलिस सम्मान समारोह में 14 पुलिसकर्मियों और 9 उद्यमियों को मिला सम्मान

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित उद्यमी रत्न अवॉर्ड एवं पुलिस सम्मान समारोह में शहर के 14 पुलिसकर्मियों और 9 उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Update:2025-10-27 17:46 IST

Lucknow News: Photo-News Track 

Lucknow Today News: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित उद्यमी रत्न अवॉर्ड एवं पुलिस सम्मान समारोह में शहर के 14 पुलिसकर्मियों और 9 उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में एएमए हर्बल ग्रुप के को-फाउंडर और सीईओ, यावर अली शाह को उद्यमी रत्न सम्मान से नवाजा गया।

यावर अली शाह को मिला उद्यमी रत्न सम्मान

यह सम्मान सीआईआई लखनऊ के एक्जीक्यूटिव सदस्य यावर अली शाह को लखनऊ पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बब्लू कुमार द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद यावर अली शाह ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इसे अपनी एएमए टीम को समर्पित करता हूं, जो दिन-रात कड़ी मेहनत कर कंपनी की सफलता की दिशा में काम कर रही है। कोई भी कंपनी अपनी सफलता अपने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण से ही हासिल कर सकती है।

समाज और उद्योग में सक्रिय भूमिका

एएमए हर्बल ग्रुप के को-फाउंडर और सीईओ, यावर अली शाह ना सिर्फ एएमए हर्बल ग्रुप के प्रमुख हैं, बल्कि वह सीआईआई लखनऊ के एक्जीक्यूटिव सदस्य, आईआईए लखनऊ चैप्टर के वाइस चेयरमैन और पीएडीएमए के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। उनके उद्योग जगत में योगदान को व्यापक स्तर पर सराहा जाता है।

समारोह में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

इस अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष विकास खन्ना, सचिव राजीव जैन और सीनियर वाइस चेयरमैन वैभव अग्रवाल सहित उद्योग जगत के कई महत्वपूर्ण प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह समारोह एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसमें पुलिसकर्मियों और उद्यमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिससे समाज और उद्योग दोनों के प्रति उनकी जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को प्रदर्शित किया गया।

Tags:    

Similar News