UP Weather पर आ गयी बड़ी खुशखबरी! इस तारीख से होगी प्रदेश में झमाझम वर्षा, IMD ने दी बड़ी राहत
UP Weather Alert: विभाग के मुताबिक, मई के अंतिम दिनों और जून की शुरुआत में मौसम बदल सकता है।
UP Weather Alert
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 'नौतपा' का प्रकोप बढ़ने लगा है। आज मंगलवार 26 मई को प्रदेश के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आगामी 24 घंटे तक गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है, जबकि गर्म हवाएं और धूल भरी आंधियां लोगों की आमजन की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
Lucknow में भीषण गर्मी का कहर
लखनऊ में इस वक़्त भीषण गर्मी की मार हर कोई झेल रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार को शहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को पूरे दिन उमस और लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
यदि, आगामी 7 दिनों के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई संकेत नहीं हैं। आने वाले सात दिनों में अधिकतम तापमान क्रमश: 45, 46, 44, 42, 40, 41 और 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इससे यह स्पष्ट है कि आगामी दिनों में भी लखनऊ में तेज गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहेगा।
प्रदेश में Heatwave का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव (heatwave) को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दोपहर के वक़्त तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी गई है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। रात के वक़्त भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत मिलने के आसार कम बेहद हैं।
भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर
हालांकि, भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बहुत बड़ी खुशखबरी भी दी है। विभाग के मुताबिक, मई के अंतिम दिनों और जून की शुरुआत में मौसम बदल सकता है। पूर्वी और कुछ पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ तेज वर्षा और आंधी का दौर शुरू होने की पूरी संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदलने लगेगा। ऐसे में आगामी दिनों में कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा देखने को मिल सकती है।
फिलहाल, लोगों को सलाह दी गई है कि बिना आवश्यक काम के दोपहर में घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।