Mirzapur News: मिर्जापुर में दो कच्चे मकान ढहे, वृद्ध दंपत्ति समेत 3 की मौत, एक घायल
Mirzapur News: मिर्जापुर में बारिश के बीच दो कच्चे मकान ढहे, वृद्ध दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत और एक घायल; मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवजा।
Mirzapur News: मिर्जापुर के मड़िहान तहसील क्षेत्र में बारिश के बीच 2 कच्चे मकान ढहने से वृद्ध दंपत्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
यूपी के मिर्जापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। रमाशंकर सिंह पटेल और उनकी पत्नी अशोक कुमारी खपरैल वाले कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार और खपरैल भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन सीएचसी मड़िहान में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी प्रकार बभनी थाना क्षेत्र के थपनवा गांव में हुआ। यहां खेत पर बने कच्चे मकान में रह रहे हीरालाल और उनकी पत्नी केवली देवी रात में सो रहे थे। करीब एक बजे अचानक कच्ची दीवार ढह गई और दोनों मलबे में दब गए। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया।
अस्पताल में केवली देवी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हीरालाल को सीएचसी मड़िहान रेफर किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि अतिवृष्टि की वजह से दो कच्चे मकान गिरने से अलग-अलग गांव में तीन लोगों की मौत हो गई है मृत्यु को केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।