Muzaffarnagar News: अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर में कार्रवाई, एनओसी बिना कोचिंग और लाइब्रेरी बंद

Muzaffarnagar News: लखनऊ अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए फायर विभाग और एमडीए की एनओसी के बिना संचालित कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Update:2026-06-24 18:02 IST

Muzaffarnagar News(Photo-Social Media)

Muzaffarnagar News: लखनऊ अग्निकांड के बाद पूरी यूपी में सरकार की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। जिसके चलते मुजफ्फरनगर जनपद में भी सभी कोचिंग सेंटरो लाइब्रेरीयो को जब तक के लिए बंद कर दिया गया है जब तक की वह फायर विभाग और एमडीए से एनओसी नहीं ले लेते है। आपको बता दे की जनपद के फायर विभाग और एमडीए द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाते हुए बुधवार को जगह-जगह कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई थी।

इस दौरान खामियों के चलते 2 कोचिंग सेंटर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन कौशल प्रशिक्षण केंद्र, NIGT कोचिंग सेंटर और एक डोरमेट्री को तुरंत सीज कर तकरीबन डेढ़ दर्जन से अधिक संस्थाओं को नोटिस जारी किया गया है। आज चलाये गए इस अभियान से जहाँ पूरे जनपद में हड़कम मचा रहा तो वही आलाधिकारियों का कहना है कि ये अभियान जनपद में तब तक जारी रहेगा जब तक की सभी कोचिंग सेंटर इंस्टिट्यूट लाइब्रेरी होटल आदि एमडीए और फायर विभाग से एनओसी नहीं ले लेते हैं।

जिसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए फायर विभाग के सीएफओ अनुराग सिंह ने बताया कि अभी जिला अधिकारी महोदय और वरिष्ठ अधिकारी महोदय के निर्देशन में एक अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ अग्निकांड को लेकर के इसमें जो इंस्टिट्यूट है और जो लाइब्रेरी हैं। इसमें लगातार अभियान चलाकर देखा जाएगा उनके पास मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं है। बेसमेंट है उन पर कारवाही की जा रही है। सील की कार्रवाई एमडीए द्वारा की जा रही है। बहुत सारी टीम हैं,विद्युत विभाग है। और नगर मजिस्ट्रेट साहब हैं, एमडीए अनिल राय घोंसले है।

कल में चैक किया था। लाइब्रेरी और कोचिंग इंस्टीट्यूट को लेकर के 6 से 7 को नोटिस दिया था। आज 3 से 4 पर सील की कारवाही कराई गई है। इसके बाद जो भी अभी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अलग अलग क्षेत्र में बटे हुए सम्मिलित टीम उसमें देखा जाएगा जो भी नियम तह है। नहीं पाई जाती सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जिससे आगे कर सके।

जो कोचिंग इंस्टिट्यूट है उनमें बेसमेंट पाया गया था और फायर के इक्विपमेंट नहीं पाए गए। एमडीए द्वारा अप्रूवल नहीं दिया गया था। इस वजह से सील की कार्रवाई हो गई है। यह एक रेलवे स्टेशन पर भी डॉरमेट्री पाई गई है। जिसमें बिल्कुल व्यवस्था ही नहीं है। डॉरमेट्री पर एक ट्यूब और कमरा लगा करके जो रात भी रात कोई आ जाते हैं। लेकिन वहां व्यवस्था ही नहीं है एक ही जीना था। एग्जिट होने का कोई रास्ता नहीं था। इस वजह से उसकी सील कर दिया गया है।

अभी लगातार देखिए अभियान चलाया जा रहा है एक दिन में तो सब कुछ नहीं होगा धीरे-धीरे एक-एक करके देखेंगे जो भी खामियां रहेगी उसमें उच्च अधिकारी को की जानकारी में डालकर कार्रवाई की जाएगी। अधिकतर लाइब्रेरी है कोचिंग इंस्टिट्यूट तो यहां पर बहुत ज्यादा नहीं है लाइब्रेरी बेसमेंट तत्काल प्रभाव से बंद करा दिए गए हैं। खाली कर दिया गया है। अभी लगातार देखा भी जा रहा है जिसमें जो भी कमी होगी उसे पर कार्रवाई करके उसे बंद कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News