Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में नहर पुल के नीचे अधजली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में नहर पुल के नीचे अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Update:2026-06-02 14:52 IST

Muzaffarnagar News(Photo-Social Media)

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के चंदहेड़ी गांव में स्थित नहर पुल के नीचे एक अधजला शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी, पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि संभवतः हत्या कहीं और करने के बाद शव को नहर पुल के नीचे लाकर सबूत मिटाने के उद्देश्य से जलाया गया है। शव के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। इस मामले में सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ग्राम चंदहेड़ी के चौकीदार द्वारा थाना बुढ़ाना को सूचना दी गई थी कि बकता और सटेड़ी रजवाहे के पुल के नीचे एक शव पड़ा हुआ है।

सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वहां एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव पाया गया। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News