Noida: आईटी कंपनी की CEO ने ऑफिस में किया सुसाइड, कुछ समय पहले नौकरी छोड़ शुरू किया था स्टार्टअप

Noida Suicide News: नोएडा के सेक्टर-142 में एक प्राइवेट कंपनी की सीईओ ने अपने ही दफ्तर में आत्महत्या कर ली। मृतका ने कुछ समय पहले नौकरी छोड़ स्टार्टअप शुरू किया था।

Report :  aman
twitter icon
Update:2023-12-15 18:05 IST
Noida Suicide News

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

  • whatsapp icon

Noida Suicide News: नोएडा में आत्महत्या की एक घटना सामने आई है। एक निजी कंपनी की CEO की लाश उसी के ऑफिस में लटकी मिली। शुरुआती तफ्तीश में नोएडा पुलिस ने बताया कि, यह खुदकुशी का मामला है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddha Nagar Police) का कहना है कि, 'नोएडा के सेक्टर-142 में शुक्रवार (15 दिसंबर) को 27 वर्षीय महिला तानिया भगत (Tania Bhagat Suicide) ने अपने ऑफिस गोफर्स लैब के हॉल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या की खबर गौतम बुद्ध नगर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला एक आईटी कंपनी की सीईओ थी। बताया जा रहा है कि मृतका ने कुछ दिनों पहले ही नौकरी छोड़ी थी। उसने अब खुद का बिजनेस शुरू किया था। तानिया भगत ने सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट (आईटी फर्म) का स्टार्टअप किया था। बिजनेस शुरू होने के कुछ समय बाद ही उसका शव ऑफिस में लटका मिला। फिलहाल, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दिल्ली के बुराड़ी में रहती थी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईटी कंपनी की सीईओ दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में रहती थी। शुक्रवार को 27 वर्षीय कार्यकारी अधिकारी का शव उसके कार्यालय के हॉल में छत से लटका मिला था। ये महिला गुरुवार को अपने घर से नोएडा के सेक्टर- 142 स्थित अपने कार्यालय आई थी। दिल्ली पुलिस की एक प्रवक्ता ने बताया, 'शुक्रवार को कार्यालय के हॉल में शव पाया गया। ये स्पष्ट रूप से आत्महत्या का मामला है।'

तलाश रहे वजह, क्यों दी जान?

प्रवक्ता ने बताया कि, मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक स्थानीय अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, नोएडा पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने किस वजह से अपनी जान दी। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाने के लिए उसके परिवार और कार्यालय के सहयोगियों से भी संपर्क किया गया है।

Tags:    

Similar News