Pilibhit News नौगवां पकड़िया में भ्रष्टाचार के आरोपों पर घमासान, चेयरमैन पति ने किसान नेताओं को घेरा
Pilibhit News : पीलीभीत की नौगवां पकड़िया नगर पंचायत में चेयरमैन पति पर भ्रष्टाचार के आरोप, किसान नेताओं पर भी गंभीर सवाल
Pilibhit Nagar Panchayat Row
Pilibhit News : यूपी के पीलीभीत जनपद में बीजेपी चेयरमैन प्रतिनिधि ने मंडी सचिव पर किसानों के नाम पर गुंडे हिस्ट्रीशीटरो द्वारा ब्लैकमेलिंग दलाली का आरोप लगाते हुए कथित किसान नेताओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं किसान यूनियन के नेताओ ने डीएम से शिकायत कर चेयरमैन व उनके पति पर आवास योजना में अवैध वसूली कराए जाने एवं तमाम भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल इन दिनों शहर से सटी आदर्श नौगवां पकड़िया नगरपंचायत पीलीभीत में भाजपा चेयरमैन संदीप कौर व उनके प्रतिनिधि पति संतोख संधू पर किसान यूनियन ने तमाम भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पूरे मामले को लेकर चेयरमैन पति भाजपा नेता सन्तोख संधू ने पुलिस प्रशासन द्वारा कथित किसान नेताओं को संरक्षण देकर निचले स्तर पर भ्रष्टाचारियों के सांठगांठ का आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मंडी में इन दोनों किसान संगठन की आड़ में सिर्फ मजदूरों से कथित नेता दलाली कर माहौल खराब कर रहे हैं। वही लोग अवैध वसूली कर विकास कार्यों में बाधा बन रहे हैं।यह सब कुछ मंडी सचिव के संरक्षण में लगातार चल रहा है।
मंडी समिति के भीतर मजदूर भवन एवं किसान भवन में पूरी तरह से इन्हीं कथित नेताओं का कब्जा है यही लोग मंडी से सौ सौ रुपए अवैध वसूली कर क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं।प्रशासन से इन्हीं सब बिंदुओं पर बात की गई है हम लोगों ने सिर्फ जनता की बात को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सवाल किया है यदि प्रशासन का रवैया इन कथित नेताओं पर कार्रवाई और एक्शन नहीं किया गया तो फिर इसके बाद जनता के साथ बड़ा आंदोलन होगा।