Pratapgarh News: अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल व मोबाइल बरामद, एसपी का खुलासा

Pratapgarh News: अवैध असलहा तस्करी में आरोपी राजा राम गिरफ्तार, 5 पिस्टल, मैगजीन और कीपैड मोबाइल बरामद, एसपी ने किया खुलासा

Update:2025-09-26 17:08 IST

Illegal arms smuggling

Pratapgarh News: एसपी दीपक भूकर ने जिले में अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। हाल ही में, मांधाता थाना क्षेत्र के गजेहादी पुलिया के पास पुलिस ने आरोपी राजा राम को गिरफ्तार किया। आरोपी राजा राम, जो सराय मुरार मांधाता का निवासी है, के कब्जे से पुलिस ने पांच अवैध पिस्टल (32 बोर), पांच मैगजीन, अतिरिक्त मैगजीन और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया।

आरोपी पिछले कई सालों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था और इस काम में मुंगेर जिले से लेकर प्रतापगढ़ तक असला सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की जानकारी पर दबिश देकर गिरफ्तार किया, जिसके बाद इलाके में अपराधियों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि आरोपी 40,000 से 60,000 रुपये तक के बीच में अवैध पिस्टल की सप्लाई करता था और पहले भी हथियार की सप्लाई कर चुका था।

पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने आरोपी के साथ मिलकर यह कारोबार किया।इसके अलावा, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उसके मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस अन्य आरोपियों को भी पकड़ने की योजना बना रही है। एसपी ने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News