Prayagraj News: लोको पायलटों ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल, स्वैच्छिक शिविर में लिया हिस्सा
Prayagraj News: प्रयागराज में लोको पायलटों और रनिंग स्टाफ ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रेलवे कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरक मिसाल पेश की।
Prayagraj News
Prayagraj News: भारतीय रेलवे की रीढ़ माने जाने वाले लोको पायलटों ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। ट्रेनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले रेलकर्मियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संकल्प दोहराया। लॉबी प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रयागराज और छिवकी से जुड़े लोको पायलटों एवं रनिंग स्टाफ ने अपनी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बावजूद समय निकालकर रक्तदान किया। रेलकर्मियों ने यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी केवल अपने कर्तव्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानव जीवन बचाने में योगदान देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
सात वर्षों से जारी है रक्तदान अभियान
शिविर के मुख्य संचालनकर्ता वासुदेव पाण्डेय, मुख्य क्रू नियंत्रक (सामान्य), प्रयागराज ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रनिंग स्टाफ पिछले सात वर्षों से लगातार रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि लोको पायलट देश की परिवहन व्यवस्था को गति देने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी परिचय देते हैं।उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है, और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना मिश्रा, समन्वयक नागेंद्र प्रधान तथा महिला प्रभारी ममता द्विवेदी ने रेलवे के लोको पायलटों द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे रक्तदान अभियानों की सराहना की। उन्होंने इसे जनहित में किया गया एक प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण कार्य बताया।
बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में वासुदेव पाण्डेय के नेतृत्व में वी.के. गर्ग (मुख्य क्रू नियंत्रक परिचालन, प्रयागराज), एस.एन. द्विवेदी (मुख्य क्रू नियंत्रक परिचालन, छिवकी), यू.बी. सिंह (मुख्य लोको निरीक्षक, छिवकी) सहित बड़ी संख्या में लोको पायलटों और रनिंग स्टाफ ने भाग लेकर रक्तदान किया।कार्यक्रम में जे.पी. पाण्डेय, राज कुमार गुप्ता, एस.एस. गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, वरुण कुमार, एस.पी. तिवारी, दिनेश चौधरी, राधेमोहन मौर्य, राजीव कुमार यादव, रत्नाकर, शशांक पांडेय, पी.एन. चौहान, रजत शर्मा, राम प्रकाश, रामराज वर्मा, रजनीश कुमार, आयुष्मान ऋषि, सौरभ मिश्रा, जय सिंह मौर्य, पवन कुमार मौर्य, राधेश्याम सिंह, दीपक कुमार, सर्वेश कुमार सिंह, बीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रणव तिवारी, पुनीत शुक्ला और सुमित रंजन सहित अनेक रेलकर्मी मौजूद रहे।
मानवता का दिया संदेश
रक्तदान शिविर के माध्यम से लोको पायलटों ने यह संदेश दिया कि रेलवे कर्मचारी केवल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा ही नहीं कराते, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाते हैं। इस आयोजन ने सेवा, समर्पण और मानवता की एक प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की।