Prayagraj:जघन्य! सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ की दरिंदगी, मिट्टी का तेल डाल जिंदा जलाने की कोशिश
Prayagraj Crime: प्रयागराज जनपद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक सगे चाचा ने अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी के साथ दुराचार किया।
Prayagraj Crime
Prayagraj Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक सगे चाचा ने अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी के साथ दुराचार किया। दरिंदगी की हद यही पर नहीं खत्म हुई। हैवान बने चाचा ने नाबालिग पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। किशोरी के भाई ने आरोपी की पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए है।
पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी इकलौती बहन है। माता-पिता न होने के चलते उसके दोनों भाई नाना के घर में रहते हैं। उसके अपने चाचा की शादी उसकी ही मौसी के साथ हुई है। जिसके बाद उसका चाचा भी उनके ननिहाल में ही रहता है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा काफी बार उसकी बहन के साथ दुराचार कर चुका था। षिकायत करने पर उसकी चाची मारपीट करती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करती थी।
कई दिनों तक नहीं देती थी खाना
उसकी चाची भी सभी भाई-बहनों को प्रताड़ित थी। कई दिनों तक सभी को खाने के लिए भी कुछ नहीं देती थी। यही नहीं उसकी चाची तेजाब डालकर जला देने की भी धमकी देती थी। धमकियों के चलते वह किसी से कुछ भी नहीं कहते थे। कई बार नाना और दादी से चाचा की गंदी हरकतों के बारे में बताया गया तो वह भी उन्हें चुप करा देते थे। पीड़िता के भाई ने बताया कि 28 मई की रात को चाचा ने फिर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। विरोध के बावजूद वह नहीं रूका। रेप की घटना के बारे में जब उसकी चाची को बताया तो वह भड़क गई और फिर से धमकियां देेने लगी।
कहासुनी बढ़ने पर किशोरी पर आरोपी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बाद में उसके चाचा-चाची ने कहा कि किशोरी ने खुद ही आग लगा ली है। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को उपचार के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में शिवकुटी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।