Raebareli News: धनपालपुर में चली गोली, बाल-बाल बचा युवक, आरोपी तुर्रम गिरफ्तार

Raebareli News: रायबरेली के धनपालपुर में तुर्रम ने शशी कुमार पर अवैध असलहा से फायरिंग की, युवक बाल-बाल बचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Update:2025-10-11 22:18 IST

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली सरेनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनपालपुर गांव में शनिवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही तुर्रम नामक युवक ने अवैध शस्त्र से शशी कुमार नाम के युवक पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गोली तो चली, लेकिन गनीमत रही कि शशी कुमार बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी तुर्रम अक्सर अवैध असलहा लेकर गांव में घूमता था और लोगों को धमकाता रहता था। बताया जा रहा है कि आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद तुर्रम ने गुस्से में आकर फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी तुरंत डायल 112 पुलिस टीम को दी।सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से आरोपी युवक तुर्रम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे सरेनी कोतवाली थाने की फोर्स को सुपुर्द कर दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शस्त्र लेकर घूम रहा था, लेकिन किसी ने अब तक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी।इस संबंध में सरेनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद अवैध शस्त्र को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पास अवैध शस्त्र कहां से आया।ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Tags:    

Similar News