Raebareli News: रायबरेली में अनुदेशक सम्मान समारोह, 547 अनुदेशकों को मिला बढ़ी हुई सैलरी का लाभ

Raebareli News: रायबरेली के सम्मान समारोह में 547 अनुदेशकों को बढ़े मानदेय का लाभ मिला, योगी सरकार ने ₹5 लाख कैशलेस इलाज सुविधा की भी घोषणा की।

Update:2026-05-17 20:13 IST

रायबरेली में अनुदेशक सम्मान समारोह, 547 अनुदेशकों को मिला बढ़ी हुई सैलरी का लाभ (Photo- Newstrack)

Raebareli News: ​रायबरेली, 17 मई 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में की गई बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में रविवार को गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय 'अनुदेशक सम्मान समारोह व चेक वितरण कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उद्यान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के लोक भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव (लाइव) प्रसारण भी देखा गया।

​मानदेय में भारी बढ़ोतरी और चिकित्सा सुविधा की सौगात

समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अनुदेशक केवल शिक्षक नहीं, बल्कि समाज के सच्चे निर्माणकर्ता हैं। उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई है।


मंत्री ने एक बड़ी घोषणा साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अनुदेशकों और उनके परिवारों के लिए ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात दी गई है, जो उनके लिए एक सुरक्षा कवच बनेगी। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने बताया कि सरकार ने अनुदेशकों के मानदेय को ₹9,000 से सीधे बढ़ाकर ₹17,000 कर दिया है।

डमी चेक और प्रशस्ति पत्र से सम्मान

​इस मानदेय वृद्धि से रायबरेली जनपद के 547 अनुदेशक सीधे लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान:

​18 अनुदेशकों को प्रतीक के रूप में बढ़े हुए मानदेय का डमी चेक प्रदान किया गया। ​प्रत्येक विकास खंड से 2 और नगरीय क्षेत्र से कुल 38 उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


​इससे पहले, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (डीह और बाला हरचंदपुर) की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच का संचालन एस.एस. पाण्डेय ने किया और अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, सीडीओ अंजूलता और एडीएम सिद्धार्थ सहित भारी संख्या में अधिकारी व अनुदेशक उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News