Raebareli News: एक माह बाद नहर किनारे मिला श्रमिक का कंकाल, पत्नी-बेटी पर हत्या का आरोप

Raebareli News: रायबरेली में एक माह से लापता श्रमिक छोटे लाल पासी का कंकाल नहर किनारे जमीन में दबा मिला, पत्नी और बेटी पर हत्या का आरोप लगा है।

Update:2026-08-14 09:58 IST

Raebareli Crime News

Raebareli News:हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हिलालगंज गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। करीब एक माह से लापता श्रमिक छोटे लाल पासी का कंकाल देर रात नहर किनारे जमीन में दबा हुआ बरामद किया गया। मामले में मृतक की पत्नी केशकली (50) और बेटी पर हत्या का आरोप सामने आया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



 जानकारी के अनुसार, छोटे लाल पासी 17 जुलाई से लापता था। उसके बेटे सतीश ने हरचंदपुर थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान परिवार पर संदेह होने पर पत्नी और बेटी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्या से जुड़े अहम तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में नहर किनारे जमीन की खुदाई कराई, जहां से छोटे लाल का कंकाल बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छोटे लाल अक्सर पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करता था। घरेलू विवाद और प्रताड़ना से परेशान होकर दोनों ने कथित रूप से उसकी हत्या कर शव को नहर किनारे जमीन में दफना दिया।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए तथा कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News