Raebareli News: बछरावां में पेड़ से टकराकर फंसी बस, नशे में था ड्राइवर; बाल-बाल बचे यात्री

Raebareli News: बछरावां में दिल्ली से इन्हौना जा रही तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराकर फंसी, नशे में ड्राइविंग का आरोप, सभी यात्री सुरक्षित बचे।

Update:2026-08-26 08:46 IST

Raebareli Bachhrawan Bus Accident

Raebareli News:  बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हरदोई चौराहे के पास दिल्ली से इन्हौना जा रही एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद बस पेड़ में फंस गई, जिससे वह खाई में गिरने से बच गई।गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। बस खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यात्रियों ने लगाया नशे में ड्राइविंग का आरोप

बस में सवार यात्रियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था। यात्रियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में जा रही थी और इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि, चालक के नशे में होने की बात की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकले यात्री

हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। बस के पेड़ में फंस जाने से यात्रियों को बाहर निकलने का मौका मिल गया और एक संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका।

मौके पर पहुंची 112 पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Tags:    

Similar News