Raebareli News: पुलिस लाइन पहुंचे CM योगी, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

Raebareli News: रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Update:2026-08-24 12:26 IST

Raebareli News(Photo-Social Media)

Raebareli News: इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क के रास्ते सई नदी के किनारे बनाये गए राणा बेनी माधव बख्श सिंह सभागार (ऑडिटोरियम) के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे । इस दौरान मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम ने राणा बेनी माधव बख्श सिंह स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति की शुरुआत क्रांतिकारी मंगल पांडे और महारानी लक्ष्मीबाई ने की तो उसको आगे बढाने का काम रायबरेली में राणा बेनी माधव बक्श सिंह ने किया। उन्हें आज हम नमन करते हैं।

मुख्यमंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत की परंपरा व विरासत को कुछ लोगों ने खड़यंत्र करके नष्ट करने में लगे हैं। महाराष्ट्र में रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि महिलाओं को मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर अब बाहर आ जाएं। उन्होंने कहा कि आपसे राहुल गांधी के नाते देश कोई अपेक्षा नहीं करता है। लेकिन भारत के संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के प्रति जवाब देय बनाता है। आप यूपी के बाहर जाकर यूपी को लांछन लगाते हैं। देश के बाहर जाकर के देश को अपमानित करते हैं। आप मनु का, राम का अपमान करते हैं। मनु को समझना है तो वेदों का अध्ययन करें। आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।

राहुल गांधी को कोसते हुए योगी ने कहा कि भारत की परंपरा व विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं। देश की सेना जब दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है तो प्रमाण मांगते हैं। देश विरोधी ताकतों का आप समर्थन करते हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी सवाल खड़ा करती है। लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है तो इस देश ने 1975 में आपातकाल के काले साये को देखा है। आप देश को उस दिशा में क्यों लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि जंतर मंतर पर एक बेटी ने मोदी जी की प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। बाद में उस बेटी की मां और बेटी ने भी अपने शब्दों को वापस लेते हुए माफी मांगी । आप क्यों अर्बन नक्सलियों के जरिए भारत की पीढ़ी को खराब करना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News