Saharanpur News: लखनऊ अग्निकांड के बाद सहारनपुर में बड़ा एक्शन, 6 कोचिंग सेंटर किए गए सील
Saharanpur News: लखनऊ अग्निकांड के बाद सहारनपुर में कार्रवाई, फायर एनओसी और नक्शा न मिलने पर 6 कोचिंग सेंटर सील।
Saharanpur News
Saharanpur News: सहारनपुर लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के दौरान भारी अनियमितताएं मिलने पर छह संस्थानों को सील कर दिया गया। संयुक्त कार्रवाई सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए), अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन टीम द्वारा की गई।टीम ने कोर्ट रोड, गिल कॉलोनी, हकीकत नगर, नवीन नगर, पार्श्वनाथ प्लाजा और घंटाघर क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर सेफ्टी मानकों, फायर एनओसी, भवन मानचित्र और अन्य आवश्यक अभिलेखों की पड़ताल की गई।
जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं पाया जा रहा है, उनके खिलाफ नोटिस जारी कर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी शहर के अन्य क्षेत्रों में भी एसडीए की टीमें सर्वे कर रही हैं और खासतौर पर बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटरों व अधिक भीड़भाड़ वाले संस्थानों को चिन्हित किया जा रहा है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।