Shamli News: गैंगस्टर इनाम धुरी पर फिर शिकंजा, लेकिन एनकाउंटर से क्यों कतरा रही है पुलिस?

Shamli News: कुख्यात इनाम धुरी पर केस दर्ज, लेकिन पुलिस कार्रवाई से अब भी बचता क्यों है?

Update:2025-08-31 15:27 IST

Shamli News

Shamli News: कैराना के कुख्यात अपराधी इनाम धुरी पर कानून का शिकंजा एक बार फिर कसता नजर आ रहा है। कैराना पुलिस ने इनाम धुरी और उसके दो साथियों—निजाम और आस मोहम्मद उर्फ भूरा—के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मगर बड़ा सवाल यह है कि क्या सिर्फ मुकदमे दर्ज करना ही पर्याप्त है, या फिर पुलिस जानबूझकर इस दुर्दांत अपराधी को संरक्षण दे रही है?

दरअसल, मामला जनपद शामली के कैराना का है। इनाम धुरी एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जो मुकीम काला गैंग के लिए काम कर चुका है। उस पर हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखने जैसे करीब 36 गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बावजूद इसके वह खुलेआम समाज में घूमता रहा है और लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता आ रहा है। अब एक बार फिर नया मामला दर्ज हुआ है, लेकिन कार्रवाई वही पुरानी—सिर्फ कागजों पर केस और फिर लंबा इंतजार।

बताया जा रहा है कि इनाम धुरी ने एक संगठित आपराधिक गिरोह बना रखा है, जो कैराना और आसपास के इलाकों में दहशत फैला रहा है। सपा सरकार के दौरान इनाम धुरी ने मुकीम काला के नाम पर व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी। पुलिस रिकॉर्ड भी इसकी पुष्टि करते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि इतने गंभीर मामलों के बावजूद इनाम धुरी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है?

जब कोई मामूली चोर पकड़ा जाता है, तो पुलिस रातोंरात एनकाउंटर करने में देर नहीं लगाती। फिर ऐसा क्या है कि एक ऐसा अपराधी, जिस पर पहले से तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, वह पुलिस की कार्रवाई से लगातार बचता आ रहा है? क्या यह पुलिस और अपराधी के बीच किसी 'सेटिंग' का मामला है? स्थानीय जनता में भी इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। लोग पूछ रहे हैं कि जब अपराधियों को संरक्षण मिलेगा, तो आम आदमी की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?

कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, लेकिन इनाम धुरी जैसे अपराधियों के मामले में पुलिस की निष्क्रियता कई सवाल खड़े करती है।अब जबकि गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस अब भी पुराने ढर्रे पर ही चलेगी, या इस बार कोई ठोस कार्रवाई करेगी। क्या इनाम धुरी का एनकाउंटर होगा? या वह एक बार फिर कानून की कमजोरी का फायदा उठाकर बच निकलेगा?सवाल सीधा है  क्या अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई केवल गरीब और कमजोर वर्ग के लिए ही है, या इनाम धुरी जैसे रसूखदार अपराधियों पर भी अब कानून का डंडा चलेगा?

Tags:    

Similar News