Shamli News: शामली में उधारी के पैसों को लेकर खूनी संघर्ष: घर में घुसकर हमला, 5 आईसीयू में भर्ती
Shamli News: झिंझाना के शहदमीर मोहल्ले में 10 लोगों ने किया धारदार हथियारों से हमला; घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल, सैनी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी।
Shamli News: शामली में दीपावली का त्योहार उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब उधारी के पैसे मांगने को लेकर करीब 10 लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों पर चाकू, जूता काटने वाली रम्पी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें शामली के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हमले की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना झिंझाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहदमीर की है।
दरअसल, यह पूरा मामला शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहदमीर का है। बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते करीब 10 लोग हथियारों से लैस होकर एक परिवार के घर पहुंच गए। हमलावरों के हाथों में चाकू, जूता काटने वाली रम्पी और अन्य धारदार हथियार थे। आरोप है कि घर पर पहुंचते ही आरोपियों ने परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।
हमले के दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें शामली अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दीपावली जैसे त्योहार पर हुई इस हिंसक वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।इस घटना का सबसे अहम पहलू यह है कि हमले की पूरी वारदात घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
पीड़ित परिवार की तहरीर पर झिंझाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है। अब देखना होगा कि दीपावली के दिन घर पर हमला कर कई लोगों को घायल करने वाले आरोपियों पर पुलिस कब तक शिकंजा कसती है।
सैनी समाज ने झिंझाना में पंचायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है गिरफ्तारी नहीं होती तो एक बड़ा आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है जिसमें योगी जिसे अपील की गई है कि जिन आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया था उनकी जल्दी गिरफ्तारी की जाए