Shravasti News: श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश, लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

Shravasti News: श्रावस्ती में सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने थाना सोनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, साफ-सफाई और श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।

Update:2026-08-12 21:06 IST

Shravasti News

Shravasti News: : पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बुधवार को थाना सोनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा

सीओ ने थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना सहित परिसर के सभी हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के रजिस्टर, अभिलेख और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।इस दौरान लंबित प्रार्थना पत्रों और विवेचनाधीन अभियोगों की भी समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए।थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और बीट व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सीओ ने प्रभावी गश्त और सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी शिकायतकर्ताओं और आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार करें। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

श्रावण मास को लेकर सुरक्षा के निर्देश

श्रावण मास को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ने थाना क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता और महिला सुरक्षा पर दिया ध्यान

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, सरकारी संसाधनों के उचित रख-रखाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। सीओ ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, टीम भावना और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सोनवा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News