Shravasti News: इकौना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shravasti News: श्रावस्ती के इकौना में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 5 दिन बाद बरामद हुई लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Update:2026-08-07 21:33 IST

Shravasti News

Shravasti News: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में इकौना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, बरामद नाबालिग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।थाना इकौना क्षेत्र के गौतम नगर मोहल्ला निवासी एक महिला ने 2 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 1 अगस्त को अतुल कसौधन पुत्र स्वर्गीय रमेश कसौधन निवासी तिलक नगर, कस्बा इकौना, उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

तहरीर के आधार पर थाना इकौना में मुकदमा अपराध संख्या 157/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया और मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अतुल कसौधन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी परमानंद तिवारी, उप निरीक्षक विशाल यादव, उप निरीक्षक रामदुलार यादव और महिला आरक्षी सुशीला पांडे शामिल रहीं।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों से संबंधित अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags:    

Similar News