Shravasti News: जनता दर्शन में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Shravasti News: श्रावस्ती में आयोजित जनता दर्शन के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने 15 शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
श्रावस्ती जनता दर्शन में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश (Photo- Newstrack)
Shravasti News: समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने आमजन की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने 15 शिकायतों पर दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के समक्ष भूमि कब्जा, राशन कार्ड, पारिवारिक विवाद सहित कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं।
डीएम ने सभी फरियादियों की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं। संबंधित मामलों में उन्होंने मौके पर ही फोन कर अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी कार्यालय में भी उमड़ी भीड़
वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में एसपी राहुल भाटी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीनी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला संबंधी मामले, रुपये के लेन-देन और अन्य प्रकरणों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
एसपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों और अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर भरोसा बढ़े।