Shravasti News: श्रावस्ती में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

Shravasti News: श्रावस्ती पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर जागरूकता, हेल्पलाइन सेवाओं और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।

Update:2026-05-08 21:31 IST

Shravasti News

Shravasti News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर आज फिर से पुलिस ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया और नारी सशक्तिकरण से सुरक्षित समाज की सुदृढ़ पहल के लिए जागरूक किया।आज एसपी राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में जिले की शक्ति मोबाइल टीम व थाना नवीन मॉडर्न पुलिस ने विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों एवं सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। तथा चौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें “शक्ति दीदी”के रूप में निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही साइबर सुरक्षा के संबंध में सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के उपाय बताते हुए ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने एवं किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों एवं ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान करते हुए UPCOP ऐप एवं CCTNS प्रणाली के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के उपयोग के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए उनका लाभ लेने के लिए बताया गया।इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता सामग्री वितरित की गई, जिससे महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त हो सके। एसपी ने बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Tags:    

Similar News