Shravasti News: श्रावस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

Shravasti News: श्रावस्ती में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे ने न्यायालय परिसर और बैंक स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

Update:2026-05-09 17:44 IST

Shravasti News

Shravasti News: शनिवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश के न्यायालय सहित उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों तथा जिलाधिकारी न्यायालय एवं उससे संबंधित कार्यालयों में प्रातः 10:30 बजे से किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, एलडीएम इंडियन बैंक जुगुल किशोर सिंह, यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित वार्ष्णेय, अधिवक्तागण एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुप्रिया ने व्यक्त किया।इसके बाद जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे ने दीवानी न्यायालय परिसर, श्रावस्ती में विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय लोक अदालत के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बैंक कर्मचारियों को अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान अपर जनपद न्यायाधीश अमित कुमार प्रजापति, अपर सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अवनीश गौतम, सिविल जज (प्रवर खंड) विनीत कुमार यादव, सिविल जज (प्रवर खंड)/एफटीसी प्रदुमन मिश्रा, सिविल जज (अवर खंड) अरविंद कुमार मद्धेशिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार साहनी, अभियोजन अधिकारी अतुल मिश्रा सहित समस्त न्यायिक कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, एलएडीसी अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन डीएलएसए के पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

Tags:    

Similar News