Shravasti News: संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, 4 मामलों का मौके पर निस्तारण

Shravasti News: श्रावस्ती के इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने जन शिकायतें सुनीं। कुल 15 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

Update:2026-06-20 21:37 IST

Shravasti News

Shravasti News: डीएम अन्नपूर्णा गर्ग एवं एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील इकौना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भूमि विवाद के मामलों पर डीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। एक प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारी को तत्काल जांच कर समयबद्ध आख्या प्रस्तुत करने को कहा।एसपी राहुल भाटी ने थाना प्रभारियों को पुलिस से संबंधित शिकायतों का समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा तथा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।तहसील इकौना में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4 का मौके पर निस्तारण किया गया।

इसी तरह तहसील भिनगा में 92 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि तहसील जमुनहा में 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।इस दौरान एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल, सीएमओ डॉ. ए.के. सिंह, सीओ इकौना, तहसीलदार इकौना, अधिशासी अभियंता लोनिवि, जिला पूर्ति अधिकारी, बीडीओ, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News