Siddharthnagar News: नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में नेपाल सीमा पर बढ़ती तस्करी रोकने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी ने एसएसबी व कस्टम अधिकारियों के साथ बैठक की। मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कारोबार और सीमा सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए।

Update:2026-05-12 18:14 IST

Siddharthnagar News: नेपाल सीमा से हो रही विभिन्न प्रकार की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एसएसबी एवं कस्टम विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र में बढ़ रही अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग, अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। अधिकारियों ने तस्करी में अपनाए जा रहे नए तरीकों और उनसे निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही अभिसूचनाओं के आदान-प्रदान को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही गई, ताकि तस्करी में शामिल लोगों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक में आमजन को नशामुक्ति एवं प्रतिबंधित पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त, सघन चेकिंग अभियान तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने को कहा गया, जिससे नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, सीमा क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News