Siddharthnagar News: दिल्ली से वापी जा रहे युवक की ट्रेन हादसे में मौत, गांव में मचा कोहराम
Siddharthnagar News: घटना की सूचना जैसे ही पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई, गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर सांत्वना देने पहुंची।
दिल्ली से वापी जा रहे युवक की ट्रेन हादसे में मौत (photo: social media )
Siddharthnagar News: भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खानतारा के टोला श्यामपुर से रोज़गार के लिए बाहर निकले एक युवक की दर्दनाक मौत की खबर ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। 22 वर्षीय श्रवण, पुत्र रघुराज, दिल्ली से गुजरात के वापी के लिए ट्रेन से जा रहे थे। रास्ते में रतलामपुर के पास अचानक ट्रेन से गिर जाने के कारण उनका सिर और हाथ कट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना जैसे ही पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई, गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर सांत्वना देने पहुंची। हर किसी की आंखें नम हैं और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
श्रवण अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से बाहर काम करने गया था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वह घर से एक बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर निकला था, लेकिन उसकी यात्रा हमेशा के लिए समाप्त हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना की पुष्टि की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
यह घटना न सिर्फ श्रवण के परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरे दुःख का कारण बन गई है। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाने वाले युवाओं की सुरक्षा को लेकर यह घटना एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है।