पर्यटन विभाग में 'सिल्क एक्सपो' का आयोजन, उत्पादकों को बांटे जा रहे पुरस्कार

लखनऊ के पर्यटन विभाग में आयोजित सिल्क एक्सपो का उद्घाटन आज(30 जनवरी) कैबिनेट मंत्री सत्यदेव ने किया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार वितरण समारोह 2017- 18 का आयोजन। यूपी में सर्वाधिक रे

Update: 2018-01-30 08:36 GMT

लखनऊ: लखनऊ के पर्यटन विभाग में आयोजित सिल्क एक्सपो का उद्घाटन आज(30 जनवरी) कैबिनेट मंत्री सत्यदेव ने किया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार वितरण समारोह 2017- 18 का आयोजन। यूपी में सर्वाधिक रेशम कोया उत्पादित करने वाले कीटपालक में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश उत्पादकता पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है।

इसमें 50 उत्कृष्ट रेशम कोया उत्पादकों व धागाकरण उद्यमियों को प्रति पुरस्कार 11000 की धनराशि तथा अंगवस्त्र, प्रश्त्री पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रोग्राम में विभागीय अधिकारियों द्वारा रेशम के क्रियाकलापों तथा शिक्षकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से प्रदत कराई जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसान अगर इस आधुनिक उत्पादन के बारे में जान जाए तो उनका विकास संभव है। पर जानकारी के अभाव के चलते वो रेशम किट उत्पादन नहीं कर पाते हैं।

इस प्रोगाम में यूपी के अलग अलग जिले से किसान आए हैं, जिनको इस आधुनिक उत्पादन के बारे में बताया जा रहा है। अण्डी के तेल से लेकर कई चीजों का उत्पादन होता है। जिन किसानों ने बेहतर रेशम किट उत्पादन किया है उनको पुरस्कार मिलेगा, इसके अलावा यूपी से बाहर के भी उत्पादक आये हैं।

Similar News