Sonbhadra News: सोनभद्र में पुलिस का बड़ा अभियान, सात वारंटी समेत आठ गिरफ्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सात वारंटियों और एक वांछित युवक को गिरफ्तार किया, सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Update:2026-08-22 19:27 IST

सोनभद्र में पुलिस का बड़ा अभियान, सात वारंटी समेत आठ गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Sonbhadra News: जनपद में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में सात वारंटी अभियुक्तों और एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

वारंटियों की धरपकड़ से मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों की तलाश में दबिश देकर सात लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों में गंगा कुमार पुत्र संत कुमार, निवासी पूरब मोहाल, रोहित पुत्र रामजी, निवासी तिलौली, इन्दल पुत्र जवाहिर, निवासी जमगाई, नन्दू पुत्र मेधई, निवासी तिलौली, सुनील विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम, निवासी गुरमा, अरुण सोनकर पुत्र स्व. महेश, निवासी नई बस्ती और धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र शिवजी मौर्या, निवासी मोकरम, थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं।

पॉक्सो मामले में वांछित भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

इसी कार्रवाई के दौरान रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 697/2026 में वांछित अभियुक्त चन्दन पुत्र सजिन्दर, निवासी ग्राम मझगवां, थाना करमा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक चन्दन के खिलाफ धारा 87, 137(2), 351(2), 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

एक साथ आठ गिरफ्तारियों से पुलिस कार्रवाई को मिली धार

रॉबर्ट्सगंज पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटी और वांछित अभियुक्तों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News