Unnao News: उन्नाव में प्यार, जेंडर ट्रांजिशन और धोखे का विवाद, शादी के वादे के बाद शोषण के आरोप

Unnao News: उन्नाव में प्यार, जेंडर ट्रांजिशन और शादी के वादे से जुड़ा मामला चर्चा में है। जेंडर ट्रांजिशन के बाद शोषण और धोखे के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Update:2026-07-05 12:33 IST

Unnao News(Photo-Social Media)

Unnao News: प्यार... भरोसा... जेंडर चेंज... और फिर ऐसा कथित धोखा जिसने ज़िंदगी ही बदल दी। उन्नाव से सामने आई इस कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। चंडीगढ़ की रहने वाली ट्रांसजेंडर महिला सिमरन ने उन्नाव के रहने वाले राज पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सिमरन का दावा है कि फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी के वादे किए गए और उसी भरोसे पर उसने जेंडर ट्रांजिशन कराया। लेकिन इसके बाद, उसके मुताबिक, रिश्ते की हकीकत पूरी तरह बदल गई।

सिमरन का आरोप है कि राज ने उसे कथित तौर पर बार और होटलों में देह व्यापार के लिए मजबूर किया, उससे होने वाली कमाई अपने पास रखी और विरोध करने पर जान से मारने तथा निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसकी नौकरी से मिलने वाली सैलरी और लाखों रुपये भी आरोपी ने अपने कब्जे में ले लिए।

अब रिश्तों में दरार आने के बाद सिमरन इंसाफ की उम्मीद लेकर उन्नाव पहुंची है। उसने एएसपी उन्नाव से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उसके वकील ने पुलिस पर भी मामले में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में आरोपी राज का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। अब देखना यह ही की आगे इस मामले मे क्या कार्यवाही होती है।

Tags:    

Similar News