UP: लोकेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की कार्यवाही 6 मार्च तक स्थगित

twitter-grey
Update:2018-02-26 12:28 IST
UP: लोकेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की कार्यवाही 6 मार्च तक स्थगित
UP: लोकेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की कार्यवाही 6 मार्च तक स्थगित
  • whatsapp icon

लखनऊ: यूपी विधानसभा की कार्यवाही सोमवार (26 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक रहे लोकेंद्र सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद 6 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने शोक प्रस्ताव रखा।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अपने संदेश में कहा, कि 'लोकेंद्र जी सदन के महत्वपूर्ण अंग थे। उनकी असमय मौत वेदना देय है। जीवन-मरण प्रकृति का चक्र है, पर ऐसी असमय मौत से काफी दुःख होता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे लोकेंद्र सिंह

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि 'लोकेंद्र सिंह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और जनता को समर्पित विधायक थे। उन्होंने अपने इलाके में जनता की भलाई के लिए काफी काम किया। उनके निधन से पार्टी को काफी नुकसान हुआ है।'

इन्होंने भी व्यक्त की संवेदना:

-विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा, कि 'लोकेंद्र सिंह के जाने से अपूर्ण क्षति हुई है।'

-बसपा और कांग्रेस की ओर से भी लोकेंद्र सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया।

-शोक प्रस्ताव और संदेश के बाद विधानसभा की कार्यवाही 6 मार्च 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

-इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए आते वक्त 21 फरवरी को सीतापुर के पास लोकेंद्र सिंह की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

Tags:    

Similar News