UP बजट सत्र: होमवर्क करके आएं मंत्री, गलत जवाब से नहीं कराए सरकार की फजीहत

Update: 2018-02-08 03:55 GMT

लखनऊ : विधानमंडल के बजट सत्र में विपक्ष की रणनीति से निपटने के लिए मंत्री होमवर्क करके आएं। विषयों पर तैयारी के साथ बोलें। विपक्ष के सवाल पर सही जवाब दें। मंत्रियों के किसी भी गलत जवाब से सरकार की फजीहत नहीं होनी चाहिए। लोकभवन में भाजपा के विधानमंडल दल की बैठक में विधायकों को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर विशेष रणनीति बनी।

ये भी देखें :राज्यपाल राम नाईक कल लेंगे ‘नेशनल सेल्यूट’, ‘गार्ड आफ आॅनर’ भी

विधायक बताएं अपनी 10 महीने की उपलब्धियां

सीएम योगी ने विधायकों से कहा कि वह विधानसभा में अपना पक्ष भी रखें। विधानसभा एक मंच है, जहां विधायक अपनी 10 महीने की उपलब्धियां पेश कर सकते हैं। हम जनता को अपने किए गए कामों के बारे में बताएंगे। सदन में विपक्ष नकारात्मक चर्चा करेगा। पर हमें पूरी तैयारी से आना है और उनका सही जवाब देना है। उन्होंने विधायकों से भी कहा कि वह कम बोलें पर सही बोलें। हर विधायक को सदन में बोलने के लिए 10—10 मिनट का समय उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया।

विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो

जानकारों के मुताबिक बैठक में यह भी कहा गया कि सदन में विधायकों की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति तय होनी चाहिए। सदन के समय अक्सर देखा जाता है कि विधायक अपनी सीट पर मौजूद नहीं रहते हैं। विधायकों को सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है।

Tags:    

Similar News