Uttarkashi Avalanche: उत्तरकाशी में बड़ा भूस्खलन, 20 की मौत, कई फंसे

Uttarkashi Avalanche: डोकरानी नामक ग्लेशियर में बड़ा हिमस्खलन हुआ है। मुताबिक एनआईएम का प्रशिक्षण ले रहे 20 लोग प्रभावित हैं।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Update:2022-10-04 14:01 IST
Uttarkashi avalanche

Uttarkashi avalanche (photo: social media )

  • whatsapp icon

Uttarkashi Avalanche: उत्तरकाशी जिले में भगीरथी की सहायक नदी डिंगड नदी के जलग्रहण क्षेत्र में डोकरानी नामक ग्लेशियर में बड़ा हिमस्खलन हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक एनआईएम का प्रशिक्षण ले रहे 20 लोग प्रभावित हैं, इनमें से 8 को बचा लिया गया है और चार के मारे जाने की सूचना है। बचाव कार्य जारी है।

ताजा सूचना के मुताबिक इस भूस्खलन से दो प्रशिक्षक भी प्रभावित हुए हैं जिनके बारे में अभी कन्फर्म नहीं हो पा रहा है कि उनकी क्या स्थिति है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया है कि द्रौपदी का डंडा क्षेत्र में 28 लोगों का दल प्रशिक्षण के लिए गया था। इस दौरान वहां एवलांच की खबर आई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ट्वीट कर कहा है द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News