भारत में होगा आबादी का ‘महा-विस्फोट’! चीन से दोगुनी हो जाएगी जनसंख्या, पाकिस्तान भी नहीं रहेगा पीछे

India Population Growth: भारत की जनसंख्या साल 2061 तक बढ़कर 1.7 अरब तक पहुंच जाएगी। हालांकि उसके बाद भारत में जन्म दर में गिरावट दर्ज होगी। 2100 में भारत की आबादी कम होकर 1.5 अरब रह जाएगी।

Update:2025-07-14 17:00 IST

India Population Growth

India Population Growth: आबादी के लिहाज से भारत दुनिया में नंबर एक पर है। लेकिन आने वाले कुछ सालों में भारत की जनसंख्या में दोगुना इजाफा हो जाएगा और यह चीन की आबादी से डबल होगा। भारत और चीन के बाद सर्वाधिक आबादी की लिस्ट में अमेरिका तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान भी टॉप-5 में शामिल होगा।

प्यू रिसर्च के अनुसार भारत की जनसंख्या साल 2061 तक बढ़कर 1.7 अरब तक पहुंच जाएगी। हालांकि उसके बाद भारत में जन्म दर में गिरावट दर्ज होगी। 2100 में भारत की आबादी कम होकर 1.5 अरब रह जाएगी। उस समय दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाले देश चीन की जनसंख्या केवल 63 करोड़ ही रह जाएगी जोकि भारत से लगभग आधी ही होगी। वहीं साल 2100 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की आबादी सिर्फ 42 करोड़ में सिमट जाएगी।

इस रिसर्च में सबसे ज्यादा दिलचस्प यह है कि जब 75 साल बाद भारत की आबादी चीन से दोगुनी होकर 1.5 अर तक पहुंच जाएगी। उस समय चीन की जनसंख्या में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिलेगी। चीन की आबादी केवल 63 करोड़ ही रह जाएगी। चीन की जनसंख्या कम होने के पीछे एक वजह यह भी है कि वहां के लोग ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ पर चलते हैं। हालांकि अब चीन की सरकार ने इस पॉलिसी को खत्म कर दिया है। लेकिन चीन के युवा अब ज्यादा बच्चे पैदा करना ही नहीं चाहते

बढ़ती आबादी में पांच देशों की हिस्सेदारी

रिसर्च में यह भी सामने आया है कि जब 75 साल बाद दुनिया में भारत की आबादी सबसे ज्यादा हो जाएगी। उस समय विश्व में बढ़ती आबादी में पांच देशों की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत होगी। इन पांच देशों में पाकिस्तान, तंजानिया, नाइजीरिया, इथियोपिया और कॉन्गो शामिल होंगे। पाकिस्तान में जन्म दर आने वाले समय कम नहीं होगी। क्योंकि वहां के लोग बर्थ कंट्रोल के उपाय नहीं अपनाते हैं। इसके साथ ही आने वाले सालों में दुनिया में अफ्रीकी देश में ही सर्वाधिक युवा होंगे।

औसत आयु हो जाएगी 42 साल

साल 2100 तक तीसरी सबसे ज्यादा आबादी वाला देश अमेरिका छठे पायदान पर खिसक जाएगा। वहीं रिसर्च के मुताबिक दुनिया की औसत आयु बढ़कर 42 पहुंच जाएगी। वर्तमान में यह केवल 31 साल है। 75 साल बाद 2.4 अरब लोग वृद्ध हो जायेंगे यानि दुनिया में 65 साल की उम्र से ज्यादा वाले लोगों की आबादी ज्यादा होगी।

Tags:    

Similar News