डोनाल्ड ट्रंप ने 'हथिया ली' वेनेजुएला की कुर्सी? खुद को बताया 'कार्यवाहक राष्ट्रपति', मचा तूफान

Donald Trump: ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘दूथ’ पर अपनी यह तस्वीर साझा की, जिसमें विकिपीडिया के एक कथित एडिटेड पेज को दिखाया गया है।

Update:2026-01-12 09:21 IST

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है। इस तस्वीर के जरिए ट्रंप ने व्यंग्यात्मक अंदाज में खुद को वेनेजुएला का “कार्यवाहक राष्ट्रपति” बताया है। यह पोस्ट ऐसे समय पर सामने आई है, जब अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में किए गए सैन्य अभियान और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वहां की सत्ता व्यवस्था को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चाएं तेज हैं।

रविवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘दूथ’ पर अपनी यह तस्वीर साझा की, जिसमें विकिपीडिया के एक कथित एडिटेड पेज को दिखाया गया है। इस पेज में डोनाल्ड ट्रंप को जनवरी 2026 से वेनेजुएला का मौजूदा राष्ट्रपति दर्शाया गया है। ट्रंप के इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसे राजनीतिक व्यंग्य बताया, जबकि कुछ ने इसे अमेरिका की मंशा से जोड़कर देखा और सवाल उठाए।

Full View

गौरतलब है कि 3 जनवरी को अमेरिका ने एक बड़े सैन्य अभियान के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स को राष्ट्रपति भवन से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अमेरिका ले जाया गया है, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी यह बयान दे चुके हैं कि अमेरिका वेनेजुएला की शासन व्यवस्था में तब तक दखल बनाए रखेगा, जब तक वहां “सुरक्षित, निष्पक्ष और समझदारी भरा बदलाव” नहीं हो जाता। हालिया बयान में ट्रंप ने वेनेजुएला की नई सरकार को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि मादुरो के करीबी लोग या अमेरिका के साथ सहयोग न करने वाले तत्व सक्रिय रहे, तो भविष्य में और सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के लिए एक तीन-चरणीय योजना तैयार की है, जिसका उद्देश्य देश में राजनीतिक स्थिरता और नई व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। ट्रंप की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को इसी व्यापक रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News